फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षरों की परीक्षा में पढ़ने-लिखने की दिखी ललक, लगभग एक लाख ने दी परीक्षा

Mon, 16 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ने-लिखने का जज्बा हो तो उम्र रोड़ा नहीं बन सकती। लोक शिक्षा समिति की साक्षरता परीक्षा में रविवार को बुजुर्ग परीक्षार्थियों ने यह साबित कर दिया। किन्हीं कारणों से तालीम से दूर रहे लोगों ने उम्र के बंधन को पीछे छोड़ते हुए साक्षर बनने की कतार में खड़े नजर आए। परीक्षा में जिलेभर के 91 हजार 261 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


खजुहा ब्लाक के सबसे ज्यादा और तेलियानी ब्लाक में सबसे कम परीक्षार्थी शामिल हुए। दो ग्राम पंचायतों में प्रेरक न होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।

रविवार को हुई परीक्षा खजुहा ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों में प्रेरक उपलब्ध न होने से नहीं कराई जा सकी। जिसके चलते जिले में 784 ग्राम पंचायतों में ही परीक्षा संपादित हो सकी।

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई परीक्षा में टुकड़ियों के हिसाब से लोग सवाल का जवाब देने के लिए सामने आते रहे। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से ज्यादा रौनक नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


कुल 2 लाख 40 हजार के सापेक्ष 91 हजार 261 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। साक्षरता परीक्षा में बिंदकी तहसील क्षेत्र के खजुहा ब्लाक ने बाजी मारी, जिसमें 10350 ने परीक्षा दी जबकि सदर तहसील क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक से महज 4600 परीक्षार्थी सामने आए।

बिंदकी तहसील के अमौली में 9300, देवमई में 8555 व मलवां ब्लाक से 6100 ने परीक्षा दी। सदर तहसील क्षेत्र से भिटौरा ब्लाक में 6276, असोथर 4850, हंसवा 5380 व बहुआ ब्लाक से 5800 ने परीक्षा दी।

खागा तहसील क्षेत्र के विजईपुर ब्लाक से 8590, ऐरायां से 7380, धाता से 7240 व हथगाम ब्लाक में 6840 ने परीक्षा दी। जिला समन्वयक डॉ. कुलदीप गंगवार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। करीब 60 फीसदी उम्रदराजों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें