फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र बदले जाएं

Fri, 18 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त वीके सिंह ने गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के जिम्मेदारों को सघन तहकीकात करने और गलत मिलने पर बिना समय गंवाए लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अंजाम देने की बात कही। आयुक्त ने जोर दिया कि खाद्य पदार्थों की दुकानों का रोजाना निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम राजीव रौतेला के साथ विभागीय मातहतों से रूबरू आयुक्त ने जवाबदेही का पाठ पढ़ाया। कहा कि बाजार पर पूरी नजर रखें।

कार्बाइड से पका केला व पपीता बाजार में किसी भी दशा में न बिकने दिया जाए। दाल, सब्जी मसाला समेत हर ब्रांडेड खाद्य सामग्री पर नजर रखी जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक, अस्पताल व निर्माण इकाई का निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने निरीक्षण अभियान को पारदर्शी बनाने की बात करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को कहा। लंबित वादों की पैरवी करने के निर्देश देते हुए तारीखवार मुकदमा में किए गए काम की स्थिति से एडीएम को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें