उन्होंने कहा कि जनता बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा संकट बिजली का है।
गांवों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था तो पूरी तरह चौपट है लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने जनता से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी।
सबसे ज्यादा समस्या बिजली से संबंधित रहीं। बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जिले में मेगा फूड मार्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें किसानों द्वारा तैयार की गई फल और सब्जियों को खरीदकर उन्हें उचित दाम मिल सके। हालांकि अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
कहा कि प्रशासनिक अफसर राजनीतिक चश्मा न लगाएं बल्कि निस्वार्थ भावना से काम करें। इस दौरान जिला महामंत्री प्रमोद द्विवेदी, मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेयी, अपर्णा सिंह, नीरज सिंह, मुखलाल पाल आदि रहे।