फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच थानेदार हटे, दरोगा भी हुए इधर से उधर

Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। हाईवे के पांच थानों में तैनात चार थानेदारों को एसपी राजेश कुमार सिंह ने हटाया है। इनकी जगह में 2015 बैच के तीन दरोगाओं को मौका मिला है। एसपी ने अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर, निरीक्षक दीप नारायण को प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज, जाफरगंज से प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती को अपराध शाखा व असोथर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत को प्रभारी निरीक्षक चांदपुर का चार्ज दिया है।
इसी तरह कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव को अपराध शाखा, बकेवर प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह अपराध शाखा, चांदपुर थानाध्यक्ष किशन सिंह को बकेवर और हथगाम थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह को अपराध शाखा का प्रभार मिला है। एसपी पीआरओ शैलेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष हथगाम, धाता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को थानाध्यक्ष थरियांव, थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह गैरजनपद कार्यमुक्त, थानाध्यक्ष मलवां आलोक पांडेय को एसपी पीआरओ, राधानगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्या को थानाध्यक्ष असोथर का चार्ज दिया गया है। वहीं, औंग थानाध्यक्ष वृंदावन राय को धाता थानाध्यक्ष, हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह को मलवां थानाध्यक्ष, बाकरगंज चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह को थानाध्यक्ष औंग बनाया गया है। गश्ती में मुकेश सिंह, सत्यपाल सिंह और प्रमोद मौर्या को पहली बार थाने का चार्ज मिला है।
विज्ञापन


- इन चौकी इंचार्जों में हुआ बदलाव
किशनपुर थाने के चंदापुर चौकी प्रभारी विकास सिंह को हसवा चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से एसआई सत्यप्रकाश सिंह को प्रभारी चौकी बाकरगंज, राधानगर थाने में तैनात एसआई प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे को प्रभारी चौकी राधानगर बनाया गया है।
हुसैनगंज थाने से अखिलेश कुमार को विजयीपुर चौकी प्रभारी, बिंदकी से सूरज कुमार कनौजिया को नौबस्ता चौकी, बिंदकी से शैलेश सिंह यादव को चौकी इंचार्ज असनी, नौबस्ता चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को जरौली चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जरौली चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव को चंदापुर प्रभारी चौकी, कचहरी चौकी प्रभारी रामनरेश यादव को कोतवाली, असनी चौकी के एसआई अरुण कुमार यादव को बिंदकी, असोथर थाने से महेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें