फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिक्शे में फटा सिलिंडर, चालक समेत दो जख्मी

Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। ई-रिक्शे में गैस सिलिंडर बुधवार को अचानक फट गया। धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। रिक्शा का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शहर के बाकरगंज निवासी विवेक जयरामनगर चौराहे पर मेमोज की दुकान चलाता है। वह रिक्शे में दुकान का सामान और पांच किलो का सिलिंडर लेकर साथियों संग जा रहा था। पटेल नगर चौराहे के पास अचानक सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में रिक्शा चालक करुणेश और विवेक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि पांच किलो के बिना मानक के अवैध तरीके से निर्मित होते हैं। सरकार की ओर बड़े सिलिंडर ही बनाए जातेे हैं। निर्माण गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण सिलिंडर फट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें