फतेहपुर। जिले में रविवार को कोरोना के पांच मामले सामने आए। जिसमें कोराई पीएचसी का एक कार्मिक भी शामिल है।
खागा तहसील के रानीपुर व बिंदकी तहसील क्षेत्र के कोरसम, किशनपुर व खदरा से भी एक-एक संक्रमित सामने आया। इन नए मामले निकलने से कोरोना संक्रमित से ग्रसित हुई तादाद 3375 जा पहुंची है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मौजूदा वक्त कोरोना के 39 एक्टिव केस हैं।