फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: होली में सड़क हादसों में पांच की गई जान

Fri, 10 Mar 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली में विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वाले परिवारों की होली शोकाकुल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुुसार थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी सूरजभान पासवान ( 30) और श्रीराम कुशवाहा (43) बुधवार रात सड़क पार कर थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवारों ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल श्रीराम कुशवाहा को सीएचसी से कानपुर के हैलट रेफर किया। कानपुर में इलाज दौरान श्रीराम कुशवाहा की भी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बकेवर का ही बाइक सवार सौरभ भी गिरने से घायल हो गया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मृतक अपने पीछे एक-एक पुत्र को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। सूरजभान की मां शांति देवी, पत्नी शीलम का हाल बेहाल है। उसका एक डेढ़ साल का बेटा गौरव है। उधर, श्रीराम की मां राजकुमारी, पत्नी रीता और बेटे आशीष भी बदहवास हैं।
उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के पास 108 एंबुलेंस की टक्कर से नेत्रपाल सिंह (30) की मौत हो गई। मृतक कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी मरदान सिंह का पुत्र था। वह कपड़ों की फेरी लगाता था। नेत्रपाल रायबरेली डलमऊ से फेरी लगाकर बाइक से घर जा रहा था। मृतक के भाई बृजेश ने बताया कि भाई के साथ बाइक चालक माखन सिंह था। वह भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के सैकुवापुर मजरे चकभुनगापुर निवासी राजबहादुर यादव का पुत्र नरेंद्र सिंह (30) बुधवार शाम बंशीपुर से बहन के घर जा रहा था। शाहपुर नाथूपुर मोड़ के पास हथगाम की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।हथगाम सीएचसी में डाक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के चक मुस्तफापुर केशन सिंह (40) छह मार्च की रात ऐरायां ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ बाइक में ऐरायां सादात मौरापुर निवासी भिक्खू सिंह भी था। संवत के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से केशन की मौत हो गई।
-
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
जहानाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। थाने के जहांगीराबाद निवासी जयप्रताप निषाद (22 ) बाइक से जहानाबाद बाजार जा रहा था। घाटमपुर से चौडगरा जा रहे टैंकर ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। न
-
फोटो-17- पेड़ से टकराकर अनियंत्रित कार खंदक में गिरी। संवाद
सड़क हादसे में छह लोग घायल
विजयीपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव के नहर पुल के पास पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर कार खंदक में जा गिरी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बाइक दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। धाता थाना क्षेत्र के निवासी उज्ज्वल सिंह(28), ऋषि सिंह(30), सोनू सिंह(28) और रक्षपालपुर कस्बे निवासी तेजबहादुर (30) कार से रक्षपालपुर की ओर जा रहे थे। पौली गांव के पास पेड़ से टकरा गए। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर किशुनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव निवासी सोनू सिंह और और ब्रजेश सिंह घायल हो गए। संवाद

सड़क हादसों में तीन घायल
जहानाबाद । मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। चांदपुर थाना क्षेत्र के आवाजीपुर निवासी रामपाल की 21 वर्षीय पुत्री सोनी ममेरे भाई विनय के साथ स्कूटी से अरदना गांव जा रही थी। जहानाबाद सोरही मंदिर के पास घाटमपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सोनी और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से हैलट कानपुर रेफर किया। उधर, कस्बामंडी समिति के पास कानपुर विधनू जरकला निवासी जयलाल अपने पुत्र दीपक और नाना सुखदेव को बाइक से लेकर गांव बेंता थाना बकेवर जा रहा था। बकेवर की ओर से आ रहे एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। ।
(संवाद)
-
ट्रक की टक्कर से कार सवार छह घायल
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी प्रमोद अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर हुसैनगंज कार से जा रहे थे। चंदीपुर के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रमोद. पत्नी मैना देवी(32) , पुत्र राहुल (10), नितिन (8), रिश्तेदार चंद्र भूषण का पुत्र योगेश(18), अर्जुन सिंह का पुत्र संदीप (20) घायल हो गए। जिला अस्पताल से दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें