बकेवर। किसान को पीटकर चेन छीनने का भाइयों समेत पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी अनिल कुमार के खेत गांव किनारे हैं। खेत के सामने सगे भाई जयप्रकाश, जितेंद्र, महेश और सुमन पत्नी जय प्रकाश,खुशबू यादव रहते हैं। खेत में मवेशी छोड़कर फसल का नुकसान करते हैं। वह खेत में 22 फरवरी को भाई सतीश के साथ पहुंचा। जयप्रकाश के मवेशी फसल चट कर रहे थे। सतीश ने जयप्रकाश से शिकायत की। तभी जय प्रकाश उसके भाइयों, पत्नी, भतीजी खुुशबू ने सतीश पर लाठी डंडे, भाला, लोहे की राड से हमला किया।
भागकर सतीश अपने नलकूप में जा घुसा। पीछा करते पहुंचे जयप्रकाश पक्ष नलकूप से सतीश को बाहर खींच लाया मारापीटा और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना का वीडियो भी बनाया। उसने 112 नंबर पर शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।