फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: सड़क हादसे में भाजयुमो नेता की बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में खंती में कार पलटने से भाजयुमो महामंत्री की बड़ी बहन की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के घर भाजपा नेताओं और शुभचिंतक पहुंचे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलेट चौराहे के पास भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री प्रसून तिवारी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बहन शिखा तिवारी (35), छोटी बहन रिषिका तिवारी (23) को कार चालक सुमित सिंह जहानाबाद लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव के पास सामने से आए बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार खंती में चली गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। जोनिहा चौकी पुलिस पहुंची। कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में शिखा को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने शिखा को मृत घोषित कर दिया। कानपुर महाराजपुर स्थित एक नर्सिंग होम में शिखा नर्स भी थी। हादसे से पिता रामखिलावन और मां का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें