फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महंगी, अब तो चौंकाते दाल के दाम

Tue, 20 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अरहर की दाल के दाम ‘अच्छे दिन’ को करारा झटका दे रहे हैं। हफ्ते भर में दाल के दामों में बेतहाशा इजाफा होने से खरीददार पीछे हट रहे हैं। ऐसी दशा में दाल की खपत में खासी कमी दर्ज की जा रही है। हरेक दिन कुंतल भर के आसपास बेचने वाले दुकानदार फिलहाल दाल की बिक्री को तरस रहे हैं। दाल कारोबारियों की मानें तो जो हालात नजर आ रहे हैं उससे आगे दाल के दाम पर नियंत्रण आसान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


महंगाई के कहर से आम जनता कराह रही है। हरेक खाद्य सामग्री के दिन-ब-दिन बढ़ते दामों ने जनता को बेहाल कर रखा है। महंगाई की मार झेल रही जनता को इधर दाल के दाम में अनाप शनाप बढ़ोत्तरी ने होश उड़ा दिए हैं।

जिसके चलते भोजन की थाली से चावल से गहरा तालमेल रखने वाली दाल गुम नजर आने लगी है। हालात यह है कि दाल खरीदने की हिम्मत जुटाने वाले लोग एक-दो किलो से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में अरहर की दाल के दाम डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर चुके हैं।  दाल 170 रुपये से 200 रुपये में बिक रही है। जबकि हफ्ता भर पहले दाल के दाम 120 से 140 रुपये प्रति किलो के बीच थे।

दामों में इस कदर इजाफा होने से दाल की खपत में खासी कमी आई है। स्टेशन रोड में अनाज की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि हफ्ता भर पहले तक रोजाना दाल की एक कुंतल के आसपास बिक्री होती थी।

जो कि महंगाई की चपेट में आकर न के बराबर रह गई है। सोमवार को सारा दिन में आधा किलो अरहर दाल का एक खरीददार सामने आया। आज भी दाल की बिक्री कुछ खास नहीं हुई है।

अरहर की दाल के दाम बढ़ने के साथ ही मूंग, उरद व  चना की दाल भी भाव की ले रही है। मौजूदा समय में मूंग की दाल 110 रुपये में बाजार मेें उपलब्ध है। जबकि हफ्ते भर पहले 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

इसी प्रकार से उरद की दाल के दाम 80 रुपये से उछल करके 130 रुपये हो गए हैं। जबकि चना की दाल में प्रति किलो 15 रुपये का इजाफा हुआ है। 55 रुपये प्रति किलो बिकने वाली दाल के दाम बाजार में 70 रुपये पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें