फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फस्ट-डे बच्चों ने स्कूल में खेले ताश

Sun, 03 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
छायाकार से नोकझोंक करती महिला शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में एक परिषदीय स्कूल ऐसा भी है, जहां नौनिहालों का मनोरंजन ताश खेलकर होता है। गर्मी की छुट्टियों के बाद शनिवार को स्कूल खुला तो नजारा पढ़ाई की बजाय कुछ और दिखा। चटाई बिछाकर स्कूल में बच्चों ने ताश की फड़ सजा रखी थी। बच्चे खेल रहे थे और शिक्षक मूकदर्शक बने दूसरे काम में व्यस्त थे। फोटोग्राफर ने इसे कैमरे में कैद किया तो मौजूद महिला शिक्षक को अपना शिक्षक धर्म याद आया। हालांकि इसके लिए उन्होंने आपा खो दिया, कैमरा छीनने की कोशिश की और अभद्रता भी। मामला बीएसए के पास पहुंचने पर उन्होंने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



दिन शनिवार। समय 11.45 बजे। स्थान नगर क्षेत्र का प्राथमिक स्कूल लाला बाजार। एक महिला शिक्षक कुर्सी पर बैठी हैं। सामने चटाई में चार नौनिहाल ताश की गड्डी खेल रहे हैं, इनमें दो बच्चे स्कूली यूनिफार्म तथा दो बच्चे घरेलू कपड़े पहने हैं। कैमरे का फ्लैश चमकते ही महिला शिक्षक ने सिर उठाकर देखा और गुस्से में कैमरे की तरफ लपकीं।


 ऊंची आवाज में अभद्रतापूर्ण शब्दों का इस्तेमाल सुन मीडिया फोटोग्राफर भौंचक्का रह गया। फोटोग्राफर किसी तरह बचकर बीएसए दफ्तर पहुंचे और शिकायत की। बीएसए ने परिसर में स्थित सभी स्कूलों के शिक्षकों को कार्यालय तलब किया और फटकार लगाई। बाद में संबंधित महिला शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि स्पष्टीकरण के जवाब के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें