फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रुपयों के लेनदेन में विवाद पर फायरिंग

Tue, 27 Feb 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में रविवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप लगाया। गांव निवासी श्यामू दुबे और अखिलेश तिवारी के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। श्यामू ने अखिलेश से रुपये मांगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके से अखिलेश तिवारी को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक बरामद की। एसएसआई विनोद सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर लाइसेंसी शस्त्र को जमा किया। आरोपी अखिलेश का शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें