फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में लगी आग, फुफेरी बहनें झुलसीं, एक की मौत

Thu, 25 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस मौके की जांच करती - फोटो : fatehpur
विज्ञापन
किशनपुर/विजयीपुर। थाना क्षेत्र के बलवंतपुर मजरे गढ़ा गांव में बुधवार को घरों में लगी आग में फुफेरी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उनमें एक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची। वहां आग के कारण का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गांव निवासी रामखेलावन कोरी की पौत्री संतोषी (5) पुत्री राधेश्याम व नातिन मंदाकिनी(4) पुत्र नत्थू कोरी निवासी बांदा घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थीं। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की खबर पर खेतों से परिजन दौड़कर पहुंचे। आग रामखेलावन के घर से पड़ोस सुरेश पांडेय के  यहां तक पहुंच गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग से ढहे छप्पर के नीचे दबी संतोषी और मंदाकिनी को बाहर निकाला गया।
उन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने संतोषी को मृत घोषित कर दिया। रामखेलावन ने बताया कि बेटी के साथ नातिन आई थी। उसकी पौत्री हादसे में खत्म हो गई, नातिन जिंदगी की जंग लड़ रही है। एसओ राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी है इसके  बारे में कोई जानकारी नहीं है। घर में कोई परिजन भी मौजूद नहीं मिले हैं। ग्रामीण शार्ट सर्किट या फिर बच्चों के खेलने में आग लगने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें