फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफलिंग करते मारुति वैन में लगी आग

Fri, 31 May 2019 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर से गुरुवार को गैस भरते समय मारुति वैन में आग लग गई। आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग आग बुझाने में गए। लोगों ने मशक्कत की लेकिन कार जलकर नष्ट हो गई। पास में खड़ी स्विफ्ट कार का आगे का हिस्सा आग की चपेट आने से क्षतिग्रस्त हो गया।  
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का बेटा विकास गुप्ता मारुति वैन की गैस टंकी में गैस सिलेंडर से रिफलिंग कर रहा था। गैस लीकेज होने से आग लग गई। आग गैस सिलेंडर में लगी होने से फटने की दहशत लोगों में रही। इसी वजह से लोग आग बुझाने के लिए नजदीक नहीं पहुंचे। सबमर्सिबल पंप चालू कर आग में काबू पाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें