फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्ट-सर्किट से लगी आग, मां-बच्चे फंसे तो कोहराम

विज्ञापन
आवास विकास में घर में लगी आग की जांच करने पुहंचे पुलिस - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आवास विकास कालोनी में रहने वाले एक शिक्षामित्र के घर में इनवर्टर में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन

जिसमें उसकी पत्नी और दो बच्चे दूसरी मंजिल पर फंस गए। शोरगुल सुन कर लोग पानी लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े।
सूचना पर दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने मां व बच्चों को मकान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला और आग बुझाई।
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी सुनील मिश्रा खडगसेनपुर प्राथमिक स्कूल तेलियानी ब्लाक में शिक्षामित्र है।
जबकि उनकी पत्नी नीलम मिश्रा मलवां ब्लाक के भैरमपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर नीलम अपनी सात वर्षीय बेटी आन्या व एक साल के बेटे आकर्ष के साथ थी।
इस दौरान घर के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी के नीचे लगे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ी, तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई।
आग लगी देख नीलम जैसे ही नीचे उतरी तो आग की लपटें सीढ़ियों की ओर आ रही थी। ऐसे में परिवार दूसरी मंजिल पर फंस गया।
शोरगुल हुआ तो लोगों को आग लगने के बारे में पता चला और वह मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कोतवाली पुलिस व दमकल को सूचना दी।
कुछ पड़ोसियों ने अपने मकान के छत पर जाकर नीलम व उनके बच्चों को मकान के पिछले हिस्से में बने निकास से सुरक्षित बाहर निकाला।
जबकि दमकल के पहुंचने से पहले लोगों ने इनवर्टर में लगी आग बुझा दी। सूचना मिलने पर सुनील और उनकी मां पुत्तन देवी भी घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें