हुसैनगंज। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। थानाक्षेत्र हुसैनगंज के मवई में सियापाल के खेत के ऊपर हाईटेंशन की लाइन गुजरी है। सोमवार दोपहर को तार में चिड़िया फंसने से चिंगारी निकाली। उसकी चपेट में सियापाल समेत गांव के पुत्तन, देवी, रामशंकर, संचित कुमार और कनईपर निवासी तेजा सिंह की गेहूं की फसल आ गई।
इससे 10 बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात कुमार आग लगने का कारण व किसानों की फसलों के नुकसान का सही आंकड़ा नहीं बता पा रहे हैं। (संवाद)