फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से लगी आग मवेशी की मौत

विज्ञापन
कसरांव गांव के मजरा हुलसी का पुरवा में लगी आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव गांव के हुलसीपुरवा में शुक्रवार सुबह अलाव की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन

आग से झुलस कर एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मवेशियों को बचाने में पशुपालक भी झुलस गया।
छोटे लाल मौर्या का गांव के बाहर पुराना घर है। जहां मवेशी बंधे रहते हैं। शुक्रवार सुबह छोटे लाल घर के बाहर अलाव ताप रहे थे।
मौसम खराब होने की वजह से वह बाहर रखा जानवरों का चारा और अन्य समान घर के अंदर रखने लगे। इस दौरान तेज हवा से उठी अलाव से चिंगारी छप्पर पर जा गिरी।
इससे छप्पर में आग लग गई। आग लगी देख छोटे लाल छप्पर के नीचे बंधे मवेशी खोलकर बाहर लाने की कोशिश करने लगे।
आग में भैंस का एक बच्चा फंस गया। जिसे बचाने के चक्कर में छोटे लाल झुलस गया, जबकि मवेशी की मौत हो गई।
इधर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर राजस्व कर्मियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें