फोटो-48- पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
बिंदकी। कस्बे के ललौली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने बने एक पिज्जा हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पिज्जा हब पिछले तीन दिनों से बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंचे रेस्टोरेंट कर्मचारी ने ताला खोला तो अंदर से धुआं और जले तारों की बदबू निकल रही थी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अंदर बिजली के तार व एलसीडी जलकर नष्ट हो गई। पिज्जा हब में रखे गैस सिलिंडर में आग नहीं लगी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।