फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैस सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की रानी कॉलोनी में शनिवार को घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने से एक मकान में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे मकान को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रानी कॉलोनी निवासी अर्पित पटेल की बहन दोपहर में चाय बना रही थी इसी दौरान गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। परिजन ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। आग लगने से चार मोबाइल, कूलर, पंखे समेत अन्य गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें