फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध गुटखा फैक्टरी संचालन में संचालक पर प्राथमिकी, सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी रोड स्थित अवैध गुटखा फैक्टरी संचालन के मामले में पुलिस ने संचालक अनिल गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की मिलीभगत के आरोपों के बीच एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थाने के कारखास सिपाही अनिल यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

औगासी रोड पर संचालित फैक्टरी में एएसपी और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा था। जांच में सामने आया कि यहां एक पान मसाला ब्रांड के नाम पर गुटखा तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी का पंजीकरण मीठी सुपारी और अन्य वस्तुओं के कारोबार के लिए था।
आरोप है कि संचालक अनिल कुमार गुप्ता वैध दस्तावेजों की आड़ में डुप्लीकेट गुटखा तैयार कर रहा था। मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



एक अन्य मामले में ड्यूटी मुंशी लाइन हाजिर
गाजीपुर थाने में तैनात ड्यूटी मुंशी अमित कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उस पर सिपाही की गलत ड्यूटी लगाने का आरोप है। चार दिन पहले थाने में तैनात सिपाही धीरेंद्र यादव को भी लाइन हाजिर किया गया था। आरोप है कि मुंशी ने धीरेंद्र यादव की जगह रिक्रूट सिपाही की ड्यूटी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें