फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की मौत में हंगामे के बाद पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के मैकुवापुर मजरे सरकंडी गांव में महिला की मौत के मामले में सोमवार को मायके पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज न किए जाने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव निवासी छोटेलाल की बेटी पिंकी देवी की शादी सात मई को मैकुवापुर मजरे सरकंडी निवासी केशचंद्र के साथ हुई थी। केशचंद्र इन दिनों मुंबई में है। रविवार को पिंकी का शव घर में फंदे से लटका मिला था।
पिता छोटेलाल का आरोप है कि ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या की है। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति केशचंद्र, ससुर धनराज, सास उर्मिला देवी और देवर रोहित के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि करीब 10-20 परिजन थाने आए थे। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की विवेचना सीओ थरियांव दुर्गेशदीप करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें