फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंपती समेत पांच पर असलहे के बल पर जेवर लूटने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में असलहे के बल पर जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि माता-पिता ने जेवर और भूमि का बंटवारा कर दिया था। भाभी क्षमा देवी बंटवारे में जेवर कम मिलने का आरोप लगाकर विवाद करती थीं। उसकी शादी तय होने के बाद वरीक्षा में रिश्तेदार घर आए थे।
23 फरवरी की रात क्षमा देवी ने जेवर कम मिलने का आरोप लगाकर विवाद किया। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों से जेवर सामने रखने को कहा। उसने अपने हिस्से के जेवर लाकर रख दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि क्षमा देवी ने पति जितेंद्र सिंह, बहन शिवमलिका, बहनोई बबलू सिंह और कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा गांव निवासी लाला सिंह उर्फ सुमित के साथ असलहों के बल पर जेवर लूट लिए। पुलिस से सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें