फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बच्ची की मौत के बाद जाम लगाने में 21 लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/खखरेरू। नर्सिंग होम में इलाज के बाद संक्रमण फैलने से यशी (4) की मौत के बाद विजयीपुर चौराहे पर सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने में तैनात दरोगा सुमित तिवारी ने प्राथमिकी में बताया कि पांच सितंबर को सधुवापुर निवासी सर्वेश सिंह की पुत्री यशी को बुखार की शिकायत पर विजयीपुर स्थित सद्गुरु क्लीनिक में उपचार कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के विरोध में 17 सितंबर को ग्रामीण विजयीपुर चौराहे पर एकत्र हुए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने रास्ता नहीं खोला। जाम के कारण सरकारी कार्य प्रभावित हुआ और एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने सधुवापुर निवासी मानस पटेल, अंकित उर्फ ललवा पटेल, सूरज यादव, सुरेश, आदित्य उर्फ छोटू सिंह, मोनू, दीपू, रामनरेश, जयकुश, बृजेश सिंह, अंगद सिंह, दयाराम, शुभम पटेल, सत्येंद्र, संतोष यादव, शिवकरन यादव, हर्षित सिंह, धर्मेंद्र यादव, विकास सिंह, श्रीपाल कोरी और अभिलाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत और जाम लगाने के मामलों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सद्गुरु क्लीनिक को सील कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें