फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर लूट के आरोप में सपा नेता समेत 12 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर सपा नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मामला करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की छोटी बाजार चूड़ी गली निवासी अरशद जिया ने शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल को लखनऊ निवासी अतिया मुनीर, कार्ल डफ, नई बस्ती आबूनगर की नसरीन फात्मा, ज्वालागंज निवासी सपा नेता फैजान मुज्तबा, परवेज और आठ अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने घर का ताला तोड़कर 8,600 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और जरूरी दस्तावेज ले लिए और सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घर में घुसकर लूट के आरोप में सपा नेता समेत 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



प्रॉपर्टी का एक सफेदपोश के नाम पर एग्रीमेंट
कोर्ट के आदेश पर अरशद जिया की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले के पीछे कीमती प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। विवादित प्रॉपर्टी चूड़ी गली से लाला बाजार रोड पर स्थित है। प्रॉपर्टी का दूसरा पक्ष लंदन निवासी कार्ल डफ है। कार्ल डफ की ओर से कुछ माह पहले इसी प्रॉपर्टी को लेकर अरशद जिया पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच प्रॉपर्टी का एक एग्रीमेंट एक भाजपा नेता के नाम पर भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें