फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राजगीर, मजदूरों समेत नौ के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने राजमिस्त्री और मजदूरों समेत नौ लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंसपुर निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मकान में करीब एक माह से मरम्मत कार्य चल रहा था। बुधवार रात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद, लगभग 15 लाख रुपये के गहने और दो एटीएम कार्ड चोरी कर लिए।
पीड़ित ने मरम्मत में लोधीगंज सराय भौना शाह निवासी राजमिस्त्री रवि, वाजिदपुर निवासी भूपेंद्र और मजदूर आशीष, पंकज, दीपू, राजकुमार, तेजा, आदिफ व संत कुमार पर चोरी की आशंका जताई। इसी आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने तहसील के पास 17 मार्च को हुई चोरी का शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बिंदकी कस्बे के बजाजागली निवासी साकेत, लंकारोड केवटरा निवासी नितिन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक सोने की एक अंगूठी व 6350 रुपये बरामद किए हैं। तहसील के पीछे नई बस्ती में किराये पर रहने वालीं रेनू ठाकुर के कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे से सोने की अंगूठी व झुमकी मंगलवार को चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाल दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें