फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंपती को पीटने में 11 नामजद समेत 31 पर बलवे की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मछली का जाल जलाने के विवाद में दंपती को घर में घुसकर पीट दिया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने के किशोही गांव के चकपुरवा निवासी राकेश निषाद की पत्नी शकुंतला देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव का पुरुषोत्तम पत्नी रंजना, पुत्री संजना, बच्चीलाल, बबलू, सोनिया, राज, बरचनपुर निवासी कमलेश, भानू, अजय, लवकुश और 20 अन्य लोग 22 अक्तूबर को घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे।
उसने और पति ने घर से बाहर निकलकर विरोध जताया तो सभी ने हमला कर दिया। विवाद गंगा नदी में मछली पकड़ने के जाल डालने पर हुआ था। उसका जाल पुरुषोत्तम ने जला दिया था।
विज्ञापन

इसका पति ने विरोध किया। विरोध पर पति को धमकी दी गई थी। थाने में शिकायत की गई थी। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें