फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौकी के घेराव के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुआ। बोलेरो सवार एक किशोरी को बुधवार रात अगवा कर ले गए। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। मामले में पुलिस की हीलाहवाली पर लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग संगठन के सदस्यों ने चौकी का घेराव कर हंगामा काटा। हंगामे के बाद पुलिस ने आनन-फानन में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब एक घंटे चौकी का घेराव कर हंगामा किया गया है।
ललौलीव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (14) की मां ने आरोप लगाया कि उन्नाव जिला सफीपुर थाना क्षेत्र के न्यामतपुर निवासी फैजान कुरैशी अपने साथी फैजान, फुरकान, जीशान के साथ बोलेरो से बुधवार रात दरवाजे आए। बेटी को बोलेरो में बहला फुसलाकर कोर्राकनक जंगल ले गए। वहां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बहाने से बेटी बोलेरो से उतरी और मौके से भाग निकली। पीछा कर फैजान कुरैशी ने बेटी को पकड़ लिया। मौके से बाकी तीनों बोलेरो लेकर भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को बहुआ चौकी में छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को चौकी से छोड़ दिया। इसके बाद फैजान के बड़े अब्बू, मौसा, पिता, वसीम, मौसी, फूफा लड़की के घर पहुंचे। शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस ने रात को कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी की मां ने लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग कमांडर हेमलता पटेल को मामले की जानकारी दी। कमांडर समेत आधा सैकड़ा सदस्य गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बहुआ चौकी पहुंचे। कमांडर हेमलता पटेल ने चौकी पुलिस पर रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक हंगामा चला। चौकी के घेराव में मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने फैजान कुरैशी और राजू कुरैशी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास, बलवा, धमकी की धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें