फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या की कोशिश और आग लगाने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। हत्या की कोशिश और घर में आग लगाने की दो साल बाद कोर्ट के आदेश पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के लोहारन डेरा गांव निवासी गोलू निषाद ने बताया कि मामला दो वर्ष पुराना है। वह घर में सो रहा था।
विज्ञापन

पिता भी घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ बजरंगी, भाई छोटा बउवा, बड़ा बउवा, दादा कल्लू व तीन अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे। घर में घुसकर हत्या के इरादे से पिता पर फायरिंग की। अंधेरा होने से पिता बच गए। गोली की आवाज सुनकर वह और मां भी जान बचाकर भाग निकले। आरोपियों ने घर में आग लगा दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें