फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का फर्जी मुकदमा लिखाने में दंपती व बेटी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में कचहरी से 10 अप्रैल को महिला का अपहरण किए जाने का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मदराही मजरे गुनीर की रहने वाली देशराज की पुत्री सुलेखा मां सुनीता के साथ 10 अप्रैल को कचहरी आई थी। कचहरी से सुनीता देवी लापता हो गई थी। जिसके बाद सुलेखा ने कल्याणपुर थाने में महेंद्र यादव, रामबाबू पर कार से उसकी मां का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सुलेखा ने आरोप लगाया था कि महेंद्र, रामबाबू उसके मुकदमे में आरोपी हैं और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। जिसके बाद मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी दे रहे थे। सुलह न होने पर ही मां का अपहरण किया है। कल्याणपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस के जरिए सुनीता देवी को आगरा से बरामद किया। सुनीता देवी से पूछताछ में अपहरण का नाटक रचने का खुलासा हुआ। सुनीता देवी ने कबूला कि आरोपियों को परेशान करने के लिए अपने एक परिचित के साथ चली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुलेखा, सुनीता देवी और देशराज के खिलाफ निर्दोष व्यक्तियो के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, साजिश रचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें