फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त टीजी-2 के खिलाफ रसीदों के गबन में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बर्खास्त टीजी-2 के खिलाफ राजस्व संग्रह रसीदों के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय खागा मेघ सिंह की तहरीर पर बर्खास्त टीजी-2 अरुण कुमार के खिलाफ खागा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जिसमें कहा गया है कि सोनभद्र जिले की तहसील राबर्टगंज निवासी अरुण कुमार 2015 से 2018 तक उपकेंद्र किशनपुर में टीजी-2 के पद पर कार्यरत था।
हाईकोर्ट के आदेश पर उसे 2018 में बर्खास्त किया गया था। नौकरी के दौरान वह राजस्व संग्रह का काम देखता था। विभाग से उसे राजस्व संग्रह की 20 रसीदें जारी की गई थी।
नौकरी से हटाए जाने के बाद भी उसने राजस्व रसीद जमा नहीं की थी। विभाग ने कई बार पत्राचार किया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और न ही रसीदें लौटाई।
चार अक्तूबर 2019 को कार्यालय में कार्यरत उमाकांत अग्निहोत्री को उसके घर सोनभद्र भेज कर नोटिस भी तामील कराई गई।
इसके बाद भी उसने रसीदें जमा नहीं की। खागा कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रसीद गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें