फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाइनमैन को शटडाउन न देने में जेई समेत दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जंपर जोड़ते समय शटडाउन के बाद भी लाइन चालू होने से करंट के झटके से लाइनमैन के गिरकर घायल हो गया था। इस मामले में अवर अभियंता (जेई) और फीडर परिचालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता सुनील कुमार 33/11 विद्युत उपकेंद्र महिचा में लाइनमैन हैं। वह दो जून की सुबह संवत फीडर ब्रेकडाउन ठीक करने गए थे।
उन्होंने फीडर परिचालक अनूप सिंह से मौखिक शटडाउन लेकर कौआ बाग गांव में खंभे पर चढ़कर जंपर बांध रहे थे। किसी ने लाइन चालू कर दी। हादसे में पिता सुनील झटके से झुलसकर नीचे गिरे। इससे पसली और पैर की हड्डी टूट गई। वह कानपुर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बेटे का आरोप है कि फीडर परिचालक पिता से रंजिश मानते थे। उन्होंने जानकर लाइन चालू की। अप्रशिक्षित लाइनमैन होने के बावजूद जेई पिता से 33 केवी लाइन पर काम करवाते रहे और मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें