फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने में दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि का फर्जी बैनामा कर बेचने के मामले में एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर निवासी योगेंद्र दत्त त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहजादपुर गांव स्थित उनकी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति ने खुद को योगेंद्र दत्त बताकर 14 दिसंबर 2025 को कौशाम्बी जिले के भरवारी थाना क्षेत्र के कसिया निवासी संजय कुमार के नाम फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद संजय कुमार ने उक्त भूमि को एक जनवरी 2026 को कसिया गांव निवासी रवि कुमार के नाम बेच दिया। पीड़ित का आरोप है कि फर्जी गवाहों के सहारे उसकी जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा कराया गया है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें