फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में खासमऊ ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर धान फैलाकर यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यापारी पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी बंशीधर राय की तहरीर पर की गई।
18 अक्तूबर की सुबह चौकी प्रभारी ने सर्विस रोड पर धान फैला पाया। इससे सड़क पर जाम लग रहा था, जिससे 10 से 15 गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस पूछताछ में धान व्यापारी रामहित अग्रहरी निवासी महटौनी का नाम सामने आया। आरोप है कि पूर्व में चेतावनी के बावजूद धान हटाने के बजाय और फैला दिया गया। धान से बाइक सवारों के फिसलकर घायल होने की आशंका बनी हुई थी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।