फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व शाखा डाकपाल पर 2.07 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सनगांव स्थित शाखा डाकघर में सरकारी धन के गबन के मामले में सहायक अधीक्षक डाकघर विनोद कुमार मिश्र ने पूर्व शाखा डाकपाल नीरज कुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने कई माह पहले शाखा डाकपाल के खिलाफ शिकायत की थी। जांच में खातों से धोखाधड़ी कर फर्जी भुगतान लेने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि महोई मकनपुर गांव के सनगांव स्थित शाखा डाकघर के तत्कालीन शाखा डाकपाल नीरज कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच टीम की पड़ताल में दिवंगत श्यामकली के बचत खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया।
खाताधारक कमर जहां के फर्जी हस्ताक्षर से 50 हजार और 20 हजार रुपये का गबन किया गया। इसके अलावा रबिया की आरडी से एक हजार, रेखा देवी के खाते से 500 रुपये, फातिमा के खाते से 4000 रुपये और असरी देवी के खाते से 500 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के नाम पर 50 हजार रुपये की नकद रसीद दी गई लेकिन रकम शाखा में जमा नहीं की गई। सुकन्या समृद्धि खाते में भी 1000 रुपये का गबन मिला। जांच में कुल 2.07 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें