फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी समेत पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्टरगंज आईटीआई मोड़ पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की है। दवा कारोबारी और उसके परिवार के लोगों पर प्राणघातक हमला करने का आरोप है। मामले में किसी पक्ष से कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र कलक्टरगंज कमलानगर निवासी कमलेश अवस्थी के बेेट रवी अवस्थी का आरोप है कि वह 4 नवंबर की रात दवा लेन दीप मेडिकल स्टोर आईटीआई मोड़ गया था।
संचालक राजकुमार गुप्ता से दवा के दाम को लेकर विवाद होने लगा। तभी राजकुमार गुप्ता व उसके दोनों छोटे भाई और बेटा लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। उन लोगों ने रॉड से उसके सिर पर हमला किया, वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके दोस्त अनिल दीक्षित, मयंक तिवारी, पियूष शुक्ला व शिवम दीक्षित चौराहे से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उसे लहूलुहान देखकर बीच बचाव को पहुंचे। तभी राजकुमार पक्ष ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया था, दो दोस्त कानपुर में भर्ती हैं। इससे पहले दवा कारोबारी राजकुमार गुप्ता ने रवी पक्ष के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें