फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समझौते बाद रुपये मांगने पर आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौते के बाद दोबारा चार लाख मांगने और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धरमदासपुर गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि बेटे शैलेंद्र कुमार उर्फ छोटू की शादी तीन मार्च 2024 को शाहीपुर गांव निवासी अखिलेश चंद्र की बेटी मोहिनी देवी से हुई थी। आपसी मतभेद के चलते बहू मोहिनी ने थरियांव थाने दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी वर्ष 27 मार्च को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया।
इसमें शादी में खर्च हुए तीन लाख रुपये की चेक और दहेज का सामान वापस किया गया। आरोप है कि समझौते के बाद बहू के पिता अखिलेश चंद्र, चाचा तीरथराज और भाई अंकेश उर्फ सुदामा पांच अन्य साथियों के साथ घर आए और चार लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर नौ अगस्त को मारपीट की। बचाने आए शैलेंद्र, छोटू और प्रताप को भी जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें