फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के बवाल में 54 लोगों पर एफआईआर

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
चौक चौराहे घटनास्थल में लगा पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस में वापसी रूट को लेकर पुलिस और रामभक्तों के बीच बुधवार रात जमकर बवाल हुआ। बवाल शांत कराने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चार आरोपियों को नामजद कर लगभग पचास अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि उसने तत्परता के चलते शहर में सांप्रदायिक बवाल की घटना समय रहते रोक ली।
विज्ञापन



बता दें कि रामनवमी जुलूस देर रात चौक चौराहे पर पहुंचा था। जुलूस की कुछ झांकियां वापसी में मुराइनटोला रूट पर जाने लगी थी। इसके विरोध पर रामभक्तों और पुलिस के बीच जमकर पथराव व बवाल हुआ। पथराव में कई पुलिस कर्मियों को चोटें लगी, सीओ सिटी समरबहादुर घायल हुए। पथराव में एसपी की गाड़ी पर भी पत्थर गिरे। दूसरी ओर से व्यापारी नेता सत्यभगवान, राधेश्याम हयारण समेत कई व्यापारियों को भी चोटें लगीं। रात लगभग दो बजे तक डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसपी उमेश कुमार सिंह कोतवाली में मौजूद रहे। कोतवाल दीपक पांडेय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाल ने तहरीर में बताया है कि जुलूस की तीन झांकियाें को तय रूट से हटकर पथरकटा की ओर ले जा रहे थे। चौराहे की ड्यूटी पर तैनात सीओ सिटी, एसडीएम अभिनव रंजन ने झांकियां गलत रूट से जाने पर माहौल बिगड़ने की आशंका होने पर रोक दीं। तभी सावन गुप्ता, जीतू हयारण, आशू सिंह परिहार शिक्षक, सत्यभगवान व करीब 50 अज्ञात लोग झांकियां ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। पुलिस और प्रशासन से गाली गलौज करने लगे। धार्मिक नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस के शांत कराने पर पथराव चालू कर दिया। कोतवाल की तहरीर पर 147, 148,149(सुनियोजित तरीके से सशस्त्र बलवा की धाराएं) 332, 333, 336 (सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराएं), 504,506 (गालीगलौज, जानमाल की धमकी),153(मना करने के बाद भी अवैध कार्य की कोशिश करना) और सेवन क्रिमिनल एक्ट की धारा लगाई गई है। सीओ सिटी समरबहादुर ने बताया कि झांकियां दूसरे रूट पर चली जातीं तो माहौल सांप्रदायिक हो जाता। पुलिस ने किसी तरह से माहौल को बिगड़ने से बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें