फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा-यमुना से जुड़े नालों में फिल्टर चेंबर का हो निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने खंड विकास अधिकारियों को गंगा-यमुना किनारे के गांवों में फिल्टर चेंबर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जल संरक्षण के लिए सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने के निर्देश दिए। इंडिया मार्का हैंडपंप व विद्यालयों में सोखता गड्ढे बनाने को भी कहा। ओम घाट में गंगा की धारा परिवर्तन पर प्रभागीय वनाधिकारी को निरीक्षण कर सुधारने के निर्देश दिए गए। पर्यावरण समिति ने ठोस अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई-कचरा और एकल इस्तेमाल प्लास्टिक रोकथाम की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें