फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, जिलाधिकारी ने खाई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने शनिवार को फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से भी दवा खाने की अपील की। स्कूली छात्र-छात्राओं को अपने सामने दवा खिलवाई और उनके साथ सेल्फी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया (हाथीपांव) लाइलाज बीमारी है। यह लोगों को अपाहिज भी कर सकती है। इसका ऑपरेशन बेहद जटिल होता है। बचाव ही इसका बेहतर इलाज है। यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है, इसलिए मच्छरों से बचाव करें। इसका आयोजन सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। जिला फाइलेरिया अधिकारी डा. शहाबुद्दीन ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए-2024 अभियान 10 अगस्त से 02 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें लोगों को डीईसी, एल्वेंडाजॉल व आइवरमेक्टिन दवा खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोग की रोकथाम के लिये प्रत्येक व्यक्ति को दवा खाना आवश्यक है। तभी हमारा जनपद फाईलेरिया मुक्त हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, एक साल तक के बच्चों और गंभीर मरीजों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। ये दवा खाली पेट न खाएं। सभी दवाएं एक साथ खाएं। कार्यक्रम में डीएम समेत एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ पवन कुमार मीणा, सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ मदर सुहाग इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज व राजकीय मेडिकल कालेज के विधार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 417 छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें