फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी की जिद के विरोध में मारपीट, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती की शादी की जिद पर दो पक्षों के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई। पुलिस ने विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी पहुंचा। पुलिस की ओर से सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खखरेरू थाने के एक कस्बा निवासी ग्रामीण की पुत्री गांव के ही युवक से शादी करना चाहती है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच शाम को विवाद हो गया। एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया।

मारपीट में दो घायल हो गए। पुलिस ने विवाद शांत कराया। सिपाही अमित कुमार ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें