फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी में लेनदेन के विवाद में दंपति और एक शख्स में मारपीट हो गई। इस दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घनवाखेड़ा गांव निवासी अनिल का गांव झावनखेड़ा निवासी वीरेंद्र के साथ काफी दिनों से लेनदेन का विवाद था।
विज्ञापन

बुधवार को अनिल रुपये मांगने वीरेंद्र के घर पहुंचा। यहां वीरेंद्र की पत्नी माया देवी से से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल ने माया देवी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तभी वहां पहुंचे वीरेंद्र से अनिल की मारपीट हो गई। दोनों को चोटें आईं। इस दौरान आसपास के लोग पहुंचे और अनिल की पिटाई कर दी। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई। यहां अनिल कुमार ने बताया कि उसने वीरेंद्र को 50 हजार रुपये कई साल पहले उधार दिए थे।
वीरेंद्र की पत्नी ने उसे उल्टा सीधा बोला तो झगड़ा हो गया। वीरेंद्र ने बताया कि उसने केवल 20 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम ब्याज समेत लौटा चुका है, उसके बाद भी आए दिन रुपयों की मांग कर अनिल विवाद करता है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें