फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस लाइन में रिक्रूटों के बीच मारपीट, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में पास आउट हुए दो रिक्रूट शनिवार देर शाम आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक रिक्रूट गिरकर घायल हो गया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। घायल को जिला अस्पातल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा कर चुके दो रिक्रूटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच रिक्रूट राहुल यादव गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहुल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और सीओ लाइन प्रगति यादव अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट देखते हुए उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी राहुल यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरटीसी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिक्रूट घायल अवस्था में मिला है। उसके बयान के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें