फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निर्माण पचास फीसदी पूरा

विज्ञापन
गाजीपुर-विजयीपुर रोड में असोथर के समीप शुरू हुई खोदाई - फोटो : गाजीपुर-विजयीपुर रोड में असोथर के समीप शुरू हुई खोदाई
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर से यमुना कटरी को जोड़ने वाला गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निर्माण तय समय में पूरा होना मुश्किल है। 10 महीने में अभी तक 50 फीसदी काम हो पाया है, जबकि निर्माण पूरा करने की अवधि 31 मार्च 2025 है।
विज्ञापन

शहर को यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग तीन दशक से जर्जर है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का विकास बाधित है। स्थिति यह है कि बारिश में इस सड़क पर वाहन फंसने से यातायात बाधित हो जाता है। वर्तमान समय में सड़क खराब होने से लोग इससे आने जाने में कतराते हैं। बाइक सवार इस मार्ग से जाने के बजाय थरियांव से होकर आते जाते हैं। पूरी सड़क में बिखरी गिट्टियां बाइक सवारों के लिए परेशानी का सबब हैं। अक्सर बाइक सवार फिसलकर दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।
इस सड़क से एक घंटे की दूरी तय करने में तीन घंटे का समय लगता है। ऐसे में जरूरी होने पर ही लोग इस सड़क से आते जाते हैं। लंबी लड़ाई के बाद 33.75 किलोमीटर इस जर्जर सड़क के निर्माण के लिए 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। 28 फरवरी 2023 को कलक्ट्रेट में लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस सड़क पर तीन मार्च से काम शुरू कराने का ऐलान किया था। शुरुआत में तो काम में तेजी रही, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे काम सुस्त पड़ गया। अभी तक गाजीपुर, बवांरा, सरकी, मनावां, नरैनी, बरैची की आबादी के मध्य सीसी सड़क बनना है। इन सभी स्थानों पर सड़क अभी तक लगभग आधी बनी है। इसके अलावा कौंडर से बेंसड़ी तक सड़क में अभी तक काम शुरू नहीं है। ऐसे में मार्च तक सड़क बनकर तैयार होने में संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें