फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माइनर के पानी से डूबे खेत, 100 बीघा गेहूं की फसल चौपट

विज्ञापन
माइनर के अंत में खेत हुए जलमग्न - फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
बकेवर। देवमई ब्लॉक के अकबराबाद गांव में जोगापुर और मवइया माइनर का पानी गांव के किनारे स्थित तालाब में भरने से रात के समय आसपास के करीब 100 बीघा गेहूं के खेत जलमग्न हो गए। नाले के जरिये पानी खेतों में फैल गया। निकासी की व्यवस्था न होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह किसान जब खेतों पर पहुंचे तो देखा कि तालाब का जलस्तर बढ़ने से गेहूं की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। शुरुआत में माइनर कटने की आशंका जताई गई लेकिन मौके पर जांच के दौरान कहीं भी माइनर कटी नहीं मिली। बाद में सामने आया कि दोनों माइनरों का पानी गांव के एक नाले में गिरता है जो भर जाने के बाद आसपास के खेतों में फैल गया।
पानी भरने से अवधेश सिंह, रामस्वरूप पासवान, राजबहादुर, जयराम पासवान, मोहनलाल, कन्हैया, रामपाल, मिहिलाल, छोटेलाल, जयकरन, बहादुर, सुरेंद्र, शिवप्रसाद और इंद्रपाल समेत कई किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेतों से पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में कम से कम दो माह तक पानी सूखने की संभावना नहीं है। इससे गेहूं की फसल सड़कर पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। अवर अभियंता अभय प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों से सूचना मिली है। माइनरों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है ताकि आगे नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें