फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेतों में भरा तालाब का पानी, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। रिठवां गांव में तालाब का पानी खेतों में भरने से फसलें जलमग्न हो गईं हैं। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अफसर नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर रजबहा का पानी हसवा ब्लाक क्षेत्र के रिठवां के तालाब में गिरता है। तालाब से पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं है। इससे तालाब भरने से पानी खेतों से होकर आबादी के अंदर तक घुस गया है। गेहूं और सरसों की फसलों में पानी भर रहा है। खेतों में खड़ी मटर और आलू के साथ अन्य फसलें सड़ रही हैं। स्थानीय निवासी रजनू दुबे ने बताया कि अधिकारियों से कई बार पहले शिकायत की गई थी कि तालाब से गंदे नाला तक नाली का निर्माण कराया जाए, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बन जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरविलास सिंह का कहना है कि नहर का पानी हर साल तबाही पैदा करता है। किसानों कि सैकड़ों बीघे फसलें बर्बाद होती हैं। जिम्मेदारों नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें