फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उफान पर आई ससुर खदेरी नदी में डूबी फसलें

विज्ञापन
दरियापुर रपटा पुल के ऊपर से बह रही ससुर खदेरी नदी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खखरेरू क्षेत्र की ससुर खदेरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोट-खागा मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क खखरेरू कस्बा से कट गया है। नदी के उफान में आने से तिल, ज्वार, अरहर, मूंग, बाजरा की फसलें डूब गई हैं। फसलों के डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं रारी गांव किनारे नदी पर बना लकड़ी का पुल भी टूट गया है। यहां के लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात से गुरुवार की दोपहर तक हुई बारिश से ससुर खदेरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कोट-खागा मार्ग पर बना रपटा पुल के डूबने से सूदनपुर, धौरहरा, बदनमऊ, टिटिहरीपुर, मानूपुर, दरियापुर, अढ़ैया गांव के लोगों की दिक्कत बढ़ गईं हैं। तटवर्ती खेतों में बोई हुई फसलें डूब गई हैं।
किसानों ने तिल, बाजरा, अरहर, मूंग, ज्वार की फसल बोई थी। जो बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। ससुर खदेरी नदी पर ही रारी गांव के पास बना लकड़ी का पुल इस बार टूट गया है। इससे रारी, सरौली, अहमदगंज तिहार, रघुराजपुर के ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। अब ग्रामीणों को नाव का सहारा बचा है, जिनको चार पहिया से से जाना है। उनको 15 किमी का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें