फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, आठ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खाद बिक्री में अनियमितता मिलने पर एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दो सहकारी समितियों समेत आठ खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बृहस्पतिवार को असोथर और थरियांव क्षेत्र की उर्वरक दुकानों में छापा मारकर समिति सरकी, समिति गाजीपुर, समिति असोथर, शिव खाद भंडार असोथर, राम एंड संस असोथर, शिव बीज भंडार असोथर, वीके ट्रेडर्स असोथर, आदर्श ट्रेडर्स असोथर, गुप्ता एग्रीजंक्शन असोथर और प्रवीण ट्रेडर्स थरियांव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट न मिलने, वितरण पंजिका अधूरी होने और किसानों को कैश मेमो न देने पर समिति गाजीपुर, समिति असोथर, शिव खाद भंडार असोथर, राम एंड संस असोथर, शिव बीज भंडार असोथर, वीके ट्रेडर्स असोथर, आदर्श ट्रेडर्स असोथर और गुप्ता एग्रीजंक्शन असोथर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

वहीं पोर्टल पर 1950 बोरी यूरिया और 110 बोरी डीएपी स्टॉक दर्ज होने के बावजूद दुकान बंद मिलने पर अग्रहरि ट्रेडर्स असोथर का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें