फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची सिमकार्ड कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी वैवाहिक वेबसाइट के जरिये अंतरराज्यीय धोखाधड़ी के मामले में सिमकार्ड विक्रेता कंपनी की महिला कर्मी सोमवार को भी पुलिस के पास बयान देने नहीं आई। पुलिस दिनभर कर्मी का इंतजार करती रही। उसके बयान से मामले के कई सुराग मिल सकते हैं। अब पुलिस कॉल सेंटर जाकर बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद 31 मार्च को राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मिलाप कोठी स्थित राजेश पांडेय की कोठी में छापा मारा था। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के आदित्य यदु, दिनेश बंजारा, मध्यप्रदेश के अनिल कुमार और जिले की तनु शर्मा, श्रेया मिश्रा, नीलम को गिरफ्तार किया गया।
धोखाधड़ी अंतरराज्यीय स्तर की है। गिरफ्तार तनु शर्मा के खाते का इस्तेमाल मास्टरमाइंड अमित ने किया। नौकरी करने वाली 13 महिलाओं को पूछताछ के बाद क्लीनचिट दे दी गई। पुलिस ने गूगल को ईमेल भेजकर वेबसाइट बंद कराने का प्रयास किया लेकिन अब तक वेबसाइट बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस टीम कानपुर और आगरा से लौटकर फतेहपुर आ गई हैं। अमित की तलाश में टीम दोबारा आगरा जाने की तैयारी कर रही है। कॉल सेंटर से बरामद 137 सिमकार्ड मुहैया कराने वाली महिला और अन्य को सोमवार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि उनके न आने पर पुलिस कॉल सेंटर जाकर बयान दर्ज कराएगी। इससे सिमकार्ड फर्जीवाड़े की परतें उजागर हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें