फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संविधान गौरव अभियान में भारतीय संविधान की बताई विशेषता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भारतीय संविधान के 75 वर्ष होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संविधान गौरव अभियान चला रही है। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने के लिए पूरा प्रयास किया। बाबा साहेब के प्रतिद्वंद्वी को पद्मश्री देकर सम्मानित भी किया। बाबा साहेब को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया। योगी जी ने प्रत्येक कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र लगाकर उनके आदर्शों पर चलने के प्रति संकल्पित किया। इसके साथ जिला महामंत्री प्रसून तिवारी बताया कि बाबा साहेब सच्चे राष्ट्रवादी थे। इन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया। विद्यालय के आचार्य राजेश ने बाबा साहब का संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें