फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
आरोपी रितेश - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ/शाह। ललौली थानाक्षेत्र के बनरसी गांव में शुक्रवार रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। तभी एक पक्ष के लोगों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन

इस फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपियों की तलाश में छापामारी चालू हुई, तो एक आरोपी पकड़ में आ गया।
बनरसी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और सूरजपाल के बीच सामने खाली पड़ी जमीन पर कई सालों से विवाद है। इस जमीन पर दोनों पक्ष अपना हक जताते हैं।
इस बात को लेकर उनके बीच तनातनी का माहौल रहता है। शुक्रवार रात यह विवाद गहरा हो गया। जिसमें मारपीट के दौरान ही सूरजपाल पक्ष के लोग असलहे लेकर निकल आए और फायरिंग करने लगे।
इसका वीडियो दूसरे पक्ष के लोगों ने बना लिया। फायरिंग का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में एक पक्ष के लोगों के गोली चलाने पर भीड़ में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

लोग भागकर घरों में जाकर दुबक गए। इसकी पूरी रात पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सूजरपाल और उसके बेटे रीतेश कुमार उर्फ दीपू व दिनेशचंद्र पुत्र मिश्रीलाल निवासी बनरसी के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी रीतेश कुमार उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें